फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपाधि कॉलेज में छात्रों ने मनचले को पीटा

Thu, 06 Aug 2015 10:27 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल और कालेजों में भी छात्राएं महफूज नहीं हैं। उपाधि डिग्री कॉलेज में एक मनचले ने छात्रा पर अश्लील फब्तियां कसीं। छात्रा ने जब विरोध किया तो मनचला अभद्रता करने लगा। इसी बीच पहुंचे कुछ छात्र नेताओं ने मनचले की जमकर पिटाई की। सूचना पर पुलिस पहुंचती इससे पूर्व मनचला होमगार्ड से हाथ छुड़ाकर भाग निकला। पुलिस ने मौके से एक बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

घटना गुरुवार को उपाधि डिग्री कॉलेज में हुई। इन दिनों कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है, जिससे कॉलेज कैंपस में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं कालेज में रहते हैं। दोपहर करीब डेढ़ बजे कैंपस में खड़ी एक बाइक पर बैठे युवक ने एक छात्रा पर अश्लील फब्तियां कस दीं। छात्रा ने जब विरोध किया तो मनचला उसके साथ और भी अभद्रता करने लगा। इसी बीच मौके पर पहुंचे कुछ छात्र नेताओं ने उसे पकड़ लिया और मारते हुए उसे प्राचार्य के पास ले गए। प्राचार्य की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचती इससे पहले ही वहां पहुंचे होमगार्ड से हाथ छुड़ाकर मनचला भाग निकला। पुलिस ने मौके पर खड़ी एक बाइक बरामद की है। पुलिस बरामद बाइक मनचले के होने की आशंका जता रही है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें