फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की मौत के गम में बहन ने खाया जहर

Tue, 23 Jun 2015 11:46 PM IST
बिलसंडा/पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां क्षेत्र में टैंकर की टक्कर से बाइक सवार क्षेत्र के गांव घुंघौरा निवासी धर्मवीर की सोमवार को हुई मौत की खबर सुन गांव पहुंची शाहजहांपुर के गांव रतूली में ब्याही उसकी बहन सुधा ने भाई के गम में मंगलवार को कीटनाशक पी लिया। जिसे परिवार वालों ने आनन-फानन में बीसलपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। उधर पोस्टमार्टम के बाद शाहजहांपुर से मंगलवार सायं शव गांव पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


मृतक के परिवार वालों के मुताबिक मृतक के पिता ओमकार कश्यप ने बताया कि उसका पुत्र धर्मवीर (22) सोमवार को एक अन्य रिश्तेदार के साथ पुवायां क्षेत्र के गांव हर्रईया स्थित अपनी ससुराल गया था। खुटार से पुवायां जाते वक्त बड़ा गुरूद्वारा के समीप सामने से आ रहे टैंकर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी जिससे उस पर सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार की शाम धर्मवीर का शव गांव पहुंचा। मृतक युवक छह भाइयों में दूसरे नंबर का था और दो वर्ष पूर्व ही उसकी शादी रेशमादेवी के साथ हुई थी। उसके एक वर्ष की मासूम बच्ची भी है। इस घटना से उसका छोटा सा घरौंदा पूरी तरह बिखर गया है। उधर पुत्र की मौत पर उसकी मां गेेंदादेवी भी दहाड़े मारकर विलाप कर रही थी।  मृतक के पिता ने बताया कि घटना की रिपोर्ट टैंकर चालक के खिलाफ पुवायां थाने में दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें