फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की करंट लगने से मौत, बेटा झुलसा

Sun, 14 Dec 2014 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजकर शव कब्जे में ले लिया है। जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम शरीफगंज निवासी 52 वर्षीय घनश्याम दास अपने पुत्र 18 वर्षीय पुष्पेंद्र के साथ रविवार को दोपहर ट्रैक्टर-ट्राली में गन्ना भरकर शहर की ललित हरि चीनी मिल आ रहे थे।
विज्ञापन



गांव से निकलते ही रास्ते में एक क्षतिग्रस्त बिजली पोल बीच में आ गया। अचानक उसके ऊपर बिजली का तार भी गुजरता दिखाई दिया। पोल क्षतिग्रस्त होने के कारण घनश्यामदास ने बिजली न आने का अनुमान लगाते हुए ट्रैक्टर पर बैठे-बैठे ही तारों को हाथ से जैसे ही ऊपर उठाने का प्रयास किया वैसे ही करंट लग गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ आ रहा बेटा उन्हें बचाने के प्रयास में झुलस गया। घटना की जानकारी होने पर गांव के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर एसओ धनंजय सिंह व ललौरीखेड़ा चौकी इंचार्ज अनिल कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर झुलसे पुष्पेंद्र को अस्पताल भेजा है। घर वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसओ ने बताया अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा और तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

शनिवार क्षतिग्रस्त हुआ था पोल
शरीफगंज में जिसपोल के तारों के चपेट में आने से घनश्याम दास की मौत हो गई वह पोल एक दिन पूर्व यहां से गुजरे ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुआ था। गांव वालों ने बताया कि एक व्यक्ति के पापुलर की लकड़ी भरकर जाते समय ट्रक पोल से टकराकर तिरक्षा हो गया था। इसकी सूचना बिजली विभाग को दी गई थी, लेकिन न तो पोल सीधा किया गया और न ही बिजली सप्लाई बंद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें