फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटा पड़ा चैनल का ताला और शटर का सेंटर लॉक

Sun, 14 Dec 2014 11:30 PM IST
मझिगंवा(श्ााहजहांपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार रात चोरों ने गांव मझिगवां स्थित बड़ौदा पश्चिमी ग्रामीण बैंक की जुझारपुर शाखा में ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया। चोर लाकर रूम तक पहुंचने में सफल रहे, लेकिन सायरन बज जाने और आसपास के लोगों के फायरिंग कर देने से वे भाग निकले। पुलिस ने कैशियर बलवीर सिंह की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

12 दिसंबर की आधी रात के करीब बैंक का सायरन बजने लगा। इससे आसपास के लोग जाग उठे। इस दौरान बैंक के पास कुछ लोग दिखाई दिए तो लोगों ने फायरिंग कर दी। बाजार में तैनात प्राइवेट चौकीदार गांव उदना निवासी श्याम नरायन भी दौड़कर मौके पर पहुंचा।

बैंक के ताले टूटे देख चौकीदार ने शोर मचाया तो तमाम लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की सूचना बैंक प्रबंधक अमित अग्रवाल को दी। रात में ही प्रबंधक और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कैश, कागजात आदि सुरक्षित देखकर चैन की सांस ली।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बैंक के चैनल, शटर और दो अन्य ताले तोड़े गए हैं। चोर लॉकर रूम तक पहुंच गए थे, लेकिन सायरन बजने और लोगों की सक्रियता के चलते चोरी नहीं हो सकी।
बैंक की सुरक्षा में बरती लापरवाही
मझिगवां। बैंक की सुरक्षा के प्रति अधिकारी किस कदर लापरवाह थे इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बैंक के शटर में केवल सेंट्रल लॉक लगा था। शटर के दोनों साइड लॉक काम नहीं कर रहे हैं। चैनल और लॉकर रूम में डाले गए ताले भी बेहद कमजोर थे। यदि बैंक का सायरन नहीं बजता तो चोर अपने इरादे में सफल हो सकते थे।
चोरी करने वालों का कोई सुराग नहीं
मझिगवां (पुवायां)। बड़ौदा पश्चिमी ग्रामीण बैंक की जुझारपुर मझिगवां शाखा में 12 दिसंबर की रात चोरी का प्रयास करने वाले चोरों का पुलिस तीन दिन भी कोई पता नहीं लगा सकी है।  पुलिस का कहना है कि कुछ संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। मामले की जांच चल रही है। जल्द ही चोरी के प्रयास का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें