फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ और पोल से टकराकर पलटी कार, चालक घायल

Mon, 29 Feb 2016 11:07 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने पहले पेड़ बाद में बिजली के पोल में टक्कर मार दी, जिससे दोनों ही टूट गए। कार की स्पीड का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कार पेड़, बिजली पोल को तोड़ने के बाद करीब सात मीटर दूर लगे दूसरे पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में कार चला रहा शाहजहांपुर निवासी एक दरोगा का बेटा लैब टेक्नीशियन अभिनव सिंह घायल हो गया। उसे बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हादसा रविवार की आधी रात के बाद हुआ। जिला शाहजहांपुर निवासी दरोगा रविंद्र कुमार सिंह अलीगढ़ में एसओ हैं। उनका पुत्र अभिनव शहर के टनकपुर हाइवे पर स्थित एक नर्सिंगहोम में लैब टेक्नीशियन है। रविवार की रात करीब डेढ़ बजे वह कार लेकर छतरी चौराहा की ओर से कचहरी की ओर जा रहा था। कार की स्पीड का इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि गौहनिया चौराहा के पास अनियंत्रित कार ने पहले पेड़, उसके बाद बिजली पोल में टक्कर मारी। दोनों को तोड़ते हुए कार करीब सात मीटर दूर स्थित दूसरे पेड़ से टकराकर पलट गई। दूसरे पेड़ में भी टक्कर इतनी तेज हुई कि कार के चारों पहिये ऊपर हो गए और कार छतरी चौराहा की ओर घूम गई। अनियंत्रित गति से जा रही कार के पीछे सरकारी गाड़ी से गश्त करते आ रहे इंस्पेक्टर सुनगढ़ी अतुल प्रधान चंद मिनट में मौके पर पहुंच गए और गेट के शीशे तोड़कर घायल को बाहर निकाला। पुलिस उसे आननफानन में गांधी स्टेडियम रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले गई। जहां से डॉक्टरों के रेफर करने पर परिचितों ने घायल को बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस को गाड़ी के अंदर खुली हुई शराब की बोतल भी मिली। अंदाजा लगाया जा रहा है कि चालक नशे में था, जिससे हादसा हुआ।
इंस्पेक्टर अतुल प्रधान ने बताया कि कार ने जब उनकी सरकारी जीप को ओवरटेक किया था उस समय कार की स्पीड अनुमानत: 100 से ऊपर थी। कार चालक अलीगढ़ में तैनात एसओ रविंद्र बहादुर सिंह का बेटा है। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें