फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की नीयत से कमरे में घुसा युवक पकड़ा

Sat, 25 Apr 2015 11:48 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल कैंपस में रह रहे स्वास्थ्य कर्मचारी कमलेश ने कमरे के अंदर चोरी की नीयत से घुसे कोतवाली बीसलपुर के गांव ढकिया निवासी अर्जुन वर्मा को दौड़ाकर पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर सदर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने कर्मचारी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने उसके कब्जे से तीन दिन पूर्व सरकारी एंबुलेंस से चोरी हुआ एक मोबाइल, चाकू बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल की आवासीय कॉलोनी में रह रहे कमलेश ने बतया कि वह कमरे में सो रहे थे। सुबह करीब करीब 5.30 बजे आहट होने पर उनकी आंख खुल गई तो देखा कि एक युवक कमरे से बाहर की ओर जा रहा है। इस पर उन्होंने शोरशराबा कर चौकीदार हरद्वारी लाल की मदद से उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और उसकी पिटाई की।

 बाद में शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। शहर कोतवाल अतुल प्रधान ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी अजय वर्मा बीसलपुर कोतवाली के गांव ढकिया का निवासी है। पुलिस ने उसके कब्जे से तीन दिन पहले एक सरकारी एंबुलेंस से चोरी हुआ मोबाइल व एक अवैध चाकू बरामद किया है। उन्होंने बताया कि कमलेश की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें