फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशान किसान आत्महत्या न करें : मुख्यमंत्री

Sat, 25 Apr 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तिलक समारोह में शामिल होने के लिए ममना गांव पहुंचे। उन्होंने मीडिया से मुखातिब होकर कहा कि सपा सरकार किसानों की हितैषी है। प्राकृतिक आपदा से परेशान किसान आत्महत्या न करें। किसानों की समस्याएं उनकी सरकार की प्राथमिकता में है। आर्थिक सहायता के लिए बजट की कमी नहीं है। प्रशासन को भी किसानों का ध्यान देने के लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव क्षेत्र के ममना गांव में जिला सहकारी बैंक हमीरपुर महोबा के अध्यक्ष व सपा नेता पुष्पेंद्र सिंह यादव के भाई रवींद्र सिंह के तिलकोत्सव समारोह में शामिल होने के लिए सुबह 10:40 बजे हेलीकाप्टर से ममना गांव पहुंचे। उनके साथ सपा सांसद धर्मेंद्र यादव भी थे।

निजी कार्यक्रम में आए मुख्यमंत्री यहां पूरे एक घंटे तक रुके। सपा नेता के नाते रिश्तेदारों से मिलने के बाद वह मीडिया से भी मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार किसानों की हितैषी है। प्राकृतिक आपदा से किसानों की फसलें बर्बाद हुईं हैं। जिससे घबराकर किसान आत्महत्या न करें। उन्होंने प्रशासन के अफसरों को फसलों की तबाही का सर्वे कराकर नुकसान का मुआवजा जल्द से जल्द देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुआवजे के लिए बजट की कमी नहीं है, जरूरत पड़ने पर और बजट की व्यवस्था की जाएगी। अफसरों को भी किसानों की समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिए है। किसानों की आत्महत्या के सवालों पर वह चुप्पी साध गए। इससे पहले मंडी स्थल पर बने हेलीपैड पर 10:15 बजे वह हेलीकॉप्टर से यहां उतरे।

यहां कमिश्नर, डीआईजी, डीएम व एसपी तथा सपा नेता पुष्पेंद्र यादव, पूर्व विधायक डा.अंब्रेश कुमारी, जिलाध्यक्ष ज्ञानसिंह यादव व पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। हेलीपैड से सपा नेता के घर वह सरकारी वाहन से गए। हेलीपैड से लेकर सपा नेता के घर तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के चलते लोग मुख्यमंत्री की झलक पाने को तरसते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें