फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हत्यारोपी सहित चार का किया चालान

Sat, 27 Jun 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
देशी बंदूक की बरामदगी पर आरोपी राशिद के खिलाफ आर्म्स एक्ट और आरिफ के पास से उसके पिता की लाइसेंसी रायफल बरामद होने पर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और पिता मोहम्मद खां के खिलाफ लाइसेंसी हथियार दूसरे को देने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह ने बताया कि इसके अलावा मौके पर असलहा लहराने के आरोप पर पकड़े गए आशिफ के पास से देशी बंदूक, दो कारतूस, खालिद के पास अवैध रायफल बरामद हुई है। इन दोनों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

बताते चलें कि 25 जून को मुखबरी के शक में वकील खां की उसके पड़ोस में रहने वाले उसके कुछ रिश्तेदारों ने ही दिन-दहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई थी। जबकि उसके दो भतीजों सहित तीन को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। इस मामले में मृतक की पत्नी ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। नामजद तीन अन्य हत्यारोपियों को तीसरे दिन भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। इससे पीड़ित पक्ष में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें