देशी बंदूक की बरामदगी पर आरोपी राशिद के खिलाफ आर्म्स एक्ट और आरिफ के पास
से उसके पिता की लाइसेंसी रायफल बरामद होने पर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और
पिता मोहम्मद खां के खिलाफ लाइसेंसी हथियार दूसरे को देने की रिपोर्ट दर्ज
की गई है। इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह ने बताया कि इसके अलावा मौके पर असलहा
लहराने के आरोप पर पकड़े गए आशिफ के पास से देशी बंदूक, दो कारतूस, खालिद
के पास अवैध रायफल बरामद हुई है। इन दोनों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई।
बताते चलें कि 25 जून को मुखबरी के शक में वकील खां की उसके पड़ोस में
रहने वाले उसके कुछ रिश्तेदारों ने ही दिन-दहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर
हत्या कर दी गई थी। जबकि उसके दो भतीजों सहित तीन को गोली मारकर घायल कर
दिया गया था। इस मामले में मृतक की पत्नी ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद
रिपोर्ट दर्ज कराई है। नामजद तीन अन्य हत्यारोपियों को तीसरे दिन भी पुलिस
गिरफ्तार नहीं कर सकी। इससे पीड़ित पक्ष में रोष है।