फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्मशान घाट भूमि से हटवाया अवैध कब्जा

Fri, 26 Feb 2016 10:46 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर स्थित श्मशान घाट की भूमि पर अवैध कब्जा हटवाने गई टीम को महिलाओं का मामूली विरोध झेलना पड़ा। सूचना पर पहुंची महिला पुलिस ने महिलाओं को दौड़ा लिया। तब कहीं जाकर अवैध कब्जा हटवाया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला देशनगर में श्मशान भूमि पर वर्षों से समीप में रहने वाले एक व्यक्ति ने अवैध कब्जा कर रखा था। अवैध कब्जे की शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई। अफसरों के निर्देश पर शुक्रवार को नगरपालिका कर्मचारी राजस्व कर्मियों को लेकर अवैध कब्जा हटवाने पहुंचे। जेसीबी मशीन ने जैसे ही भूमि पर खड़े पेड़ों की उखाड़ना शुरू किया, अवैध कब्जेदार के घर की महिलाएं विरोध करने पहुंच गईं। इस पर टीम सदस्यों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही महिला पुलिस मौके पर पहुंची और विरोध कर रही महिलाओं को दौड़ा लिया। राजस्वकर्मियों द्वारा की गई पैमाइश के बाद भूमि को कब्जामुक्त कर दिया गया। नगरपालिका के संपत्ति अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि करीब ढाई बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया है। जल्द ही यहां पक्की तूदाबंदी कर दी जाएगी। टीम में राजस्व निरीक्षक ओमप्रकाश, लेखपाल हरिओम मिश्रा, मदनलाल, राजेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें