रविवार की देर शाम असम हाइवे पर गांव कढेरचौरा के पास ट्रक ने एक कार में
टक्कर मार दी। इससे कार में सवार गांव मुजफ्फरनगर निवासी 38 वर्षीय
चंद्रपाल, 28 वर्षीय मुनीजर की मौत हो गई। जबकि गांव के प्रधान नरेश पाल
सिंह, कुंवरपाल सिंह और राजीव घायल हो गए। घायलों को जिला मुख्यालय के एक
प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुंवरपाल की हालत गंभीर बताई जा
रही है।
वहीं पुलिस ने चंद्रपाल के भाई मनोहर सिंह की ओर से ट्रक चालक के
खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। टक्कर इतनी तेज
थी कि कार के परखचे उड़ गए। ट्रक भी क्षतिग्र्रस्त हो गया। घटना के बाद
ट्रक चालक मौके से गाड़ी लेकर भाग गया।
रविवार को मुजफ्फरनगर के प्रधान
नरेशपाल सिंह की कार से सभी लोग गांव कढेरचौरा गए थे। वहां से देर शाम वापस
घर लौट रहे थे। गांव से निकलकर सड़क पर कार के आते ही पूरनपुर की ओर से आ
रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें सभी लोग घायल हो गए। लोग सभी घायलों को
एंबुलेंस से सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने चंद्रपाल को मृत घोषित कर
दिया। वहीं मुनीजर, नरेश पाल सिंह, राजीव और कुंवरपाल का उपचार कर इलाज के
लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
मुनीजर जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही
रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं शेष का इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा
है जहां कुंवरपाल की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने चंद्रपाल के भाई
मनोहर सिंह की ओर से ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
दो मौतोें पर मुजफ्फरनगर में पसरा मातम
शव पहुंचते ही मचा कोहराम
अपने पिता की इकलौती संतान था मुनीजर
अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर।
गांव मुजफ्फरनगर के दो लोगों की एक साथ मौत होने पर गांव में मातम पसर गया
है। कई घरों में चूल्हे ही नहीं जले। सोमवार की शाम को युवकों के शव गांव
पहुंचे तो गांव में चीखपुकार मच गया।
रविवार की शाम को प्रधान के साथ
उनकी कार से सभी लोग कढेरचौरा को रवाना हुए थे। देरशाम दो युवकों की मौत की
सूचना गांव में पहुंची तो कोहराम मच गया। रविवार रात चीखपुकार सुन पूरा
गांव जाग गया। दूसरे दिन सोमवार को कई घरों में चूल्हे नहीं जले। देर शाम
पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो एक बार फिर गांव में कोहराम मच गया।
मुनीजर
तो अपने पिता नन्हेंलाल की इकलौती संतान था। हालांकि नन्हेंलाल की मौत के
बाद उसकी मां महारानी चाचा के साथ रहने लगी। मुनीजर के शौतेले भाई-बहन हैं।
चंद्रपाल अपने दो भाइयों मेें छोटा था। मनोहर सिंह उसका बड़ा भाई है।
चंद्रपाल के परिवार में पत्नी गुड्डी देवी, पांच वर्षीय पुत्र अभय प्रताप
सिंह, तीन वर्षीय भानुप्रताप सिंह है।
00
बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल
पूरनपुर।
पूरनपुर-बंडा रोड पर बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में गांव
दुधियाखुर्द निवासी 18 वर्षीय शिवम सिंह और गांव चंदुइया निवासी 24 वर्षीय
कौशल विश्वास घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
हादसा
बंडा रोड पर गांव रंपुरा के समीप हुआ। दुधियाखुर्द निवासी शिवम सिंह बाइक
से पूरनपुर की घुंघचाई की ओर और गांव चंदुइया निवासी कौशल विश्वास घुंघचाई
से पूरनपुर की ओर जा रहा था। दोनों घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां से
गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कौशल विश्वास,
जिला पंचायत सदस्य संजय विश्वास का भतीजा है। संजय का आरोप है कि शिवम
सिंह बाइक चलाते समय कानों मेें मोबाइल का एअर फोन लगाया था और उसने उसके
भतीजे की बाइक को टक्कर मारी है।