फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियार ने छह लोगों को काटा, जख्मी

Mon, 27 Apr 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मनहरिया निवासी 60 वर्षीय तिलक सिंह ने बताया कि सोमवार को सुबह करीब साढ़े चार बजे घर पर सो कर ही उठे थे कि घर मेें घुसे सियार ने उसे काटकर घायल कर दिया। इसी तरह गांव निवासी 75 वर्षीय नेत्रहीन हरपाल को शौच जाते समय, 50 वर्षीय मलखान को सुबह लघुशंका के लिए घर से निकलते समय, मिलाप सिंह की पत्नी 40 वर्षीय फूलमती को चारपाई पर बैठने के समय घर में घुसे सियार ने काटकर घायल कर दिया। गांव बंजरिया निवासी 45 वर्षीय  नन्हें लाल और इसी गांव के 32 वर्षीय धर्मेंद्र ने बताया कि खेत पर जाते समय पीछे से सियार ने उनके पैर में काट खाया। घायलों को सपा नेता संजय सिंह यादव ने सीएचसी लाकर इलाज कराया। उन्होंने विधायक पीतमराम से कई दिनों से गांवों में घूम रहे सियार को पकड़वाकर जंगल में छुड़वाने की मांग की है। विधायक ने बताया कि डीएफओ को सियार पकड़वाकर जंगल में छुड़वाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें