फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बनाकर किशोर से कुकर्म

Tue, 31 May 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
दुष्कर्म - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
पीड़ित के पिता ने चार हमउम्र किशोरों पर लिखाई रिपोर्ट
विज्ञापन

सुनगढ़ी पुलिस ने बालक को मेडिकल के लिए भेजा 
 घास काटने के लिए खेत पर जा रहे तेरह वर्षीय किशोर को उसके हम उम्र चार लड़के मुंह दबाकर पास के खंडहर में ले गए। जहां उसके हाथ पैर बांधकर चारों ने कुकर्म किया। इसके बाद धमकाकर छोड़ दिया। पिता की तहरीर पर चारों किशोरों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर सुनगढ़ी पुलिस ने पीड़ित को मेडिकल के लिए भेजा है। 
सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले इंजन मिस्त्री का तेरह वर्षीय पुत्र सोमवार शाम को घास काटने खेत पर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में उसके हमउम्र चार किशोरों ने उसे रोक लिया और मुंह दबाकर पास के खंडहर में ले गए। आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। रस्सी से उसके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद चारों ने उसके साथ कुकर्म किया। आरोपियों ने पीड़ित किशोर को शिकायत करने पर मारने की धमकी देकर बंधन मुक्त कर दिया। पीड़ित किशोर रोते हुए घर पहुंचा और परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। पीड़ित के पिता ने देर रात सुनगढ़ी थाने पहुंचकर चारों आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। मंगलवार को पीड़ित बालक को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। 
विज्ञापन


रविवार को बालक के चिल्लाने पर टली थी वारदात
एक दिन पहले भी पीड़ित बालक के साथ आरोपियों ने कुकर्म करने की कोशिश की थी। पिता का कहना है कि रविवार दोपहर को चारों आरोपियों ने उसके बेटे को पकड़कर खंडहर में ले जाने की कोशिश की थी, लेकिन उसके शोर मचाने पर वे भाग गए थे। इस घटना से किशोर इस कदर भयभीत हो गया था कि उसने घर वालों को इसकी जानकारी नहीं दी। सोमवार को उसके साथ घटना हुई तो उसने परिवार वालों को पूरी बात बताई।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच में संदिग्ध पाया मामला
नाबालिग चार लड़कों पर गांव के ही हम उम्र किशोर के साथ कुकर्म का मामला प्रारंभिक जांच में संदिग्ध पाए जाने पर सुनगढ़ी पुलिस अब अन्य कई बिंदुओं पर जांच में जुट गई है। पुलिस को शक है कि कहीं रंजिशन तो रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। इसकी जांच की जा रही है। गांव के लोगों से भी संपर्क साधा गया है। इसमें कुछ तथ्य निकलकर सामने आए है। हालांकि पीड़ित परिवार रंजिश से इंकार कर रहा है। 
विज्ञापन


पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी भी हमउम्र बताए जा रहे है। मेडिकल कराकर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। मामला रंजिशन तो नहीं, इसकी भी छानबीन कराई जा रही है। 
- अनिल कुमार सिंह, एसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें