फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से व्हाट्स एप पर मांगी 1.5लाख की रंगदारी

Sat, 30 Jan 2016 11:03 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के एक किराना व्यापारी के व्हाट्सएप और उसकी पत्नी के मोबाइल पर किसी ने एसएमएस कर 1.50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। साथ ही धमकी दी है कि यदि चार दिनों में रुपये नहीं दिए तो उसके परिवार को खत्म कर देगा। रंगदारी और धमकी भरा मैसेज मिलने के बाद से व्यापारी और उसका परिवार दशहत में है। व्यापारी ने घटना की तहरीर सुनगढ़ी पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

थाना सुनगढ़ी के मोहल्ला सिविल लाइंस साउथ निवासी अजय सिंह की माधोटांडा रोड पर किराने की दुकान है। किराना व्यापारी अजय सिंह ने बताया कि शनिवार देर रात उनकी पत्नी के मोबाइल पर एक अश्लील मैसेज आया। पत्नी ने जब मैसेज दिखाया तो उन्होंने सोचा कि हो सकता है कि किसी ने मजाक किया हो। इस वजह से उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। कुछ देर बाद पत्नी के मोबाइल पर दोबारा मैसेज आया। इस पर जब उन्होंने उस नंबर पर कॉल की तो वह स्विच ऑफ मिला। रात करीब 12.27 मिनट पर उनके व्हाट्सएप पर मैसेज आया, जिसमें 1.50 लाख की रंगदारी मांगी गई थी। मैसेज में कहा गया कि तेरे पास चार दिन हैं। चार दिन में 1.50 लाख रुपये तैयार करके रखो। मैं तेरे को एकाउंट नंबर भेजूंगा। अगर तूने पुलिस को बताया को तेरा परिवार खत्म कर दिया जाएगा। धमकी मिलने के बाद से व्यापारी और उसका परिवार दहशत में है। व्यापारी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इंस्पेक्टर अतुल प्रधान ने बताया कि जिस नंबर से एसएमएस किया गया है उसकी आईडी आदि निकलवाई जा रही है। इसके लिए सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें