फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में सगे भाईयों में चले लाठी डंडे

Fri, 11 Nov 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
बच्चों के विवाद में सगे भाईयों में चले लाठी डंडे - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद के बाद सगे भाईयों के परिवारीजनों में लाठी डंडे चल गए। एक दूसरे पर हमला कर मारपीट की गई। जिसमें दोनों ओर से पांच लोग घायल हो गए। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल मेडिकल के लिए भेजा है। 
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गायबोझ गांव के निवासी जसवंत (48) पुत्र डोरीलाल ने बताया कि उसके सगे भाई प्रेम राज की पुत्री नीलम उसकी नाबालिग दिव्यांग बेटी फूलवती को बेवजह पीट दिया। इसकी शिकायत करने जब वह भाई के घर पहुंचा तो आरोप है कि आरोपी के परिवार वालों ने मारपीट शुरू कर दी। फावड़ा मारकर पीड़ित जसवंत को घायल कर दिया। बचाने आई उसकी पत्नी व दो बेटे जगदीश और परमानंद की भी पिटाई कर दी। इधर दूसरे पक्ष प्रेमराज ने भी पत्नी सरोजा देवी और बेटी नीलम को मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें