फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाली बीनने के विवाद में तीन को पीटा

Tue, 11 Oct 2016 12:07 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला पीलीभ्ाीत
विज्ञापन
विज्ञापन
धान की बाली बीनने पर हुई कहासुनी की शिकायत पर गांव मुजफ्फरनगर निवासी राकेश कुमार की पत्नी सुनीता, पुत्री सरिता की पिटाई कर दी गई। पुलिस ने राकेश की ओर से तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मारपीट की एक अन्य घटना में गांव भायपुर निवासी अजय पाल की पिटाई कर दी गई। 
विज्ञापन

गांव मुजफ्फरनगर निवासी राकेश की पुत्री सरिता देवी, सुषमा देवी धान की बाली बीनने खेत में गईं थीं, जहां खेत में बाली बीनने को लेकर गांव निवासी रविंद्र आदि से विवाद हो गया। इसकी शिकायत करने राकेश की पत्नी सुनीता, पुत्री सरिता आरोपियों के घर गई। आरोप है कि इससे क्षुब्ध होकर मां-बेटी की पिटाई कर दी गई। पुलिस ने राकेश कुमार की ओर से रविंद्र सिंह, मोहन सिंह, अमन कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। गांव भायपुर निवासी सतीश कुमार के छोटे भाई अजय पाल की भी धान की बाली बीनने पर हुए विवाद पर पिटाई कर दी गई। शोरशराबे पर बीच-बचाव को पहुंची उसकी मां की पिटाई का प्रयास किया गया। पुलिस ने सतीश कुमार की ओर से गांव निवासी दाताराम, उसकी बहन गंगा देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें