फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत से चोरी ऑल्टो कार न्यूरिया से बरामद

Tue, 05 Jul 2016 11:38 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 पीलीभीत में आवास विकास कॉलोनी से चोरी ऑल्टो कार न्यूरिया पुलिस ने बरामद कर ली है। इस दौरान एक शातिर चोर भी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। उससे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन

मूलरूप से भिकारीपुर के रहने वाले जावेद वर्तमान में सदर कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी में रहते हैं। पिछले दिनों उनकी ऑल्टो कार चोरी हो गई थी। सोमवार शाम दो युवक ऑल्टो कार से न्यूरिया पहुंचे। दोनों मोबाइल रिचार्ज करा रहे थे कि तभी जावेद के साले न्यूरिया निवासी कपिल की नजर कार पर पड़ गई। उसने कार को पहचान लिया। इसके बाद उसने दोनों युवकों को पकड़ लिया। शोर मचने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन एक आरोपी तब तक छूटकर भाग गया। पकड़े गए युवक को पुलिस थाने ले आई। बकौल पुलिस, पकड़ा गया युवक मोहल्ला छोटा खुदागंज निवासी सोनू मौर्य है। एसओ दलवीर वर्मा ने बताया कि पकड़ा गया युवक शातिर चोर है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें