फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों से भरी जीप पेड़ से टकराई, एक की मौत, सात घायल

Sun, 08 Feb 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसा शनिवार की शाम करीब पांच बजे हुआ। गांव रुद्रपुर निवासी गुरप्रीत सिंह जीप से अपने बेटे-बेटी सहित गांव के तीन अन्य बच्चों और कुछ लोगों को लेकर घर लौट रहे थे तभी यह हादसा हो गया। जीप में सेंट जोसेफ स्कूल के कक्षा छह के छात्र अमृतपाल सिंह पुत्र गुरप्रीत सिंह, उनकी बेटी व कक्षा तीन की छात्रा हर्षदीप कौर, गांव के बलवीर सिंह के पुत्र व कक्षा छह के छात्र गुरजंट सिंह, सुखचैन सिंह के पुत्र व कक्षा छह के रनवीर सिंह, बलजीत सिंह के पुत्र  व कक्षा चार के छात्र अमर पाल सिंह सवार थे। इसके अलावा जीप में गांव के 65 वर्षीय गुलजार सिंह, उनकी पत्नी कमलजीत कौर और 50 वर्षीय कन्धई लाल थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गुरप्रीत सिंह बच्चों को सेंट जोसेफ स्कूल से लेकर असम हाइवे पर एक बारात घर में किसी कार्य से गए थे। वहां काम निपटाने के बाद बारात घर से जीप चली ही थी कि कुछ दूरी पर सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में गाड़ी पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में जीप में पांच बच्चों समेत आठ लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी लाया गया।
वहां से जीप चालक, कमलजीत कौर और कन्धई लाल और छात्र गुरजंट सिंह और अमर पाल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां कन्धई लाल की देर शाम मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें