फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों में लगी आग, मां-बेटी झुलसीं, नौ बकरियां जलकर मरीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। हरिपुर किशनपुर और कसगंजा गांव के दो घरों में मंगलवार को अचानक आग लग गई। इसके घर में रखे 1.40 लाख रुपये समेत सारा सामान जल गया। रुपये निकालने की कोशिश के दौरान आग की चपेट में आकर मां-बेटी झुलस गईं। आग में नौ बकरियां जलकर मर गई और दो गंभीर रुप से झुलस गईं।
विज्ञापन

पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के हरिपुर किशनपुर गांव निवासी हरिराम सोमवार रात परिवार समेत खाना खाने के बाद सो गए। उसी दौरान आधी रात के बाद अचानक उनके घर में आग लग गई। आग की लपटें और धुआं होने पर घर में सो रहे लोग जाग गए और बाहर निकलकर भागे। उनके शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण जमा हो गए और आग बुझाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू कर लिया। मगर तब तक घर में रखे एक लाख रुपये नकद, अनाज समेत सारा घरेलू सामान जल गया। घर में बंधी सात बकरियां जिंदा जलकर गईं। आग की लपटों के बीच हरिराम की पत्नी नन्हीं देवी (55) और पुत्री प्रीती (25) रुपये निकालने की कोशिश करने पर झुलस गईं। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।
कसगंजा। यहां के रहने वाले मुन्ना के घर में मंगलवार अपराह्न करीब तीन बजे अचानक आग लग गई। हादसे के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था। लपटें उठती देख एकत्र हुए ग्रामीणों ने आग पर काबू किया। खबर मिलने पर परिवार वाले भी पहुंच गए। हादसे में
विज्ञापन
विज्ञापन

40 हजार रुपये, चार क्विंटल गेहूं, 35 किग्रा चावल, चारपाई, बिस्तर, वर्तन समेत काफी सामान जल गया। घर में बंधी दो बकरियां जिंदा जलकर मर गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें