फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलवा, जानलेवा हमले की क्रास रिपोर्ट, प्रधान समेत 18 गिरफ्तार

Fri, 09 Nov 2018 05:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
marpeet - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर सुनगढ़ी पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

पटाखा छुड़ाने के दौरान हुआ था दो पक्षों में विवाद

पटाखा छुड़ाने के दौरान चिड़ियादाह गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस अधिकारी सख्त हुए हैं। दोनों ओर से मिली तहरीर पर बलवा, जानलेवा हमला करने की धाराओं में क्रास रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, प्रधान समेत दोनों पक्षों के 18 लोगों को गिरफ्तार कर उनका मेडिकल परीक्षण कर चालान भेजा है।
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के चिड़ियादाह गांव में बृहस्पतिवार रात देवस्थान पर पटाखा छुड़ाने के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। एक पक्ष ने घरों की तरफ पटाखा जलाकर फेंकने और विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाया, तो वहीं दूसरे पक्ष ने पटाखा छुड़ाने के दौरान अचानक हमला बोलने की बात कही। जिसके बाद दोनों ओर से जमा हुई भीड़ ने मारपीट शुरू कर दी थी। घटना में गांव निवासी आकाश, नीरज, आमना बेगम, तौफीक समेत पांच लोगों के चोटें आई। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने पर सांप्रदायिक रंग दे दिया गया था। एसपी बालेंदु भूषण सिंह, एएसपी रोहित मिश्र, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने पुलिस बल के साथ पहुंच सख्ती से मामला शांत करा दिया था। एक्शन मोड में आकर पुलिस ने दोनों पक्षों पर सख्ती की। रात भर दबिशें दी गई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों ओर से प्रधान सियाराम समेत 18 लोगों को गिरफ्तार किया। इसके बाद सद्दीक की तहरीर पर 14 नामजद 25 अज्ञात और दूसरे पक्ष से आकाश की तहरीर पर नौ नामजद, 20 अज्ञात के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज की गई। पकड़े गए सभी आरोपियों का शुक्रवार को चालान कर दिया गया।
विज्ञापन


सिफारिश के लिए घनघनाते रहे फोन
धरपकड़ होने के बाद जब पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही, तो चंद मिनट में ही सुलह के आसार बनने लगे। एक दूसरे के खिलाफ कार्रवाई से बचा जाने लगा। यही नहीं कुछ सफेदपोश भी पकड़े गए आरोपियों को छुड़ाने के लिए सिफारिश करने में जुट गए, लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे एक न चल सकी। बाद में दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी।

ये किए गए गिरफ्तार
घटना को लेकर एक पक्ष से पुलिस ने आकाश, धर्मवीर मौर्य, धीरेंद्र कुमार, राजकुमार, रंजीत सिंह, देवेंद्र मौर्य, मंगल सिंह, नीरज, ग्राम प्रधान सियाराम और दूसरे पक्ष से तसलीम, मोहम्मद आसिफ, तनवीर, गुल मोहम्मद, गुलशेर, सद्दाम, तौफीक उर्फ भूरा, सद्दीक, अरमान की गिरफ्तारी की है।

दूसरे दिन भी तैनात रहा फोर्स, पहुंचे अफसर
मिश्रित आबादी वाला चिड़ियादाह गांव त्योहार के मौके पर संवेदनशील सूची में शामिल रहता है। बृहस्पतिवार को हुई घटना के बाद इसको तूल न दिया जा सके और शांति-कानून व्यवस्था बनी रहे, इसको लेकर अफसर अलर्ट रहे। जिसके चलते रात भर पुलिस बल की तैनाती रहने के बाद दूसरे दिन शुक्रवार को भी पुलिस-पीएसी की तैनाती रही। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल समय-समय पर गांव में राउंड लेकर हालात भांपते रहे।
विज्ञापन


दोनों पक्षों से मिली तहरीर पर क्रास रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रधान समेत 18 लोग गिरफ्तार कर जेल भेजे गए हैं। गांव में पुलिस बल तैनात है, किसी तरह तनाव की स्थिति नहीं है। खुराफात करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटीेे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें