फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुखबिरी के शक में युवक पर हमला, भागकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अशरफ खां निवासी एक सटोरिये पर लगाया आरोप
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने तहरीर पर दर्ज की रिपोर्ट, जांच में जुटी


पीलीभीत। तीन दिन पहले घर पर पड़ी दबिश के बाद मुखबिरी किए जाने के शक में सट्टेबाज ने मोहल्ला मुनीर खां निवासी एक युवक पर रविवार शाम साढ़े पांच बजे हमला कर दिया। किसी तरह युवक खुद को बचाकर कोतवाली पहुंचा और शिकायत की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मोहल्ला मुनीर खां निवासी तहसीन खां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मोहल्ला अशरफ खां निवासी यूसुफ सट्टे का काम करता है। इसी को लेकर तीन दिन पहले कमल्ले चौकी प्रभारी शकील अहमद ने उसके मकान में दबिश दी थी, लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका। पुलिस के जाने के बाद से वह पीड़ित पर मुखबिरी करने का शक कर रहा है। इसको लेकर लगातार गाली गलौज करता रहा। रविवार शाम को वह अपने बच्चे को चीज दिलाने के लिए कमल्ले चौराहा होते हुए चौक बाजार जा रहे थे। आरोप है कि इस बीच आरोपी ने उनको देख गाली गलौज की और अपने साथियों को लेकर उन पर हमला कर दिया। किसी तरह पीड़ित ने मौके से भागकर खुद को बचाया। इसकी शिकायत कोतवाली जाकर पुलिस से की गई। जिस पर पवन मोबाइल पुलिस उसको घर तक पहुंचाने आई, तो आरोपी ने पुलिस के सामने ही अंजाम भुगतने की धमकी देना शुरू कर दिया। कार्यवाहक कोतवाल राजकुमार भारद्वाज ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी यूसुफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें