फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। थाना क्षेत्र के बजहां गांव के बजरडीहा मोड़ पर सोमवार की शाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से अब्दुल सत्तार (55) की मौत हो गई। कछवां के धनैता गांव निवासी अब्दुल सत्तार 55 वर्ष पुत्र गफ्फार सोमवार को शाम कछवां बाजार सब्जी खरीदने आए थे। शाम करीब छह बजे वह सब्जी खरीद कर घर लौट रहा था। जैसे ही क्षेत्र के बजहा गांव के बजरडीहा मोड़ के पास पहुंचा कि धुन्नूपुर से ओवरलोड बालू लोड कर आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी पाकर पूर्व एमएलसी विनीत सिंह पहुंचे थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़ कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें