फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत की ग्रिल तोड़कर घुसे चोरों ने समेटा सामान

Sun, 11 Nov 2018 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पूूरनपुर/पीलीभीत।
विज्ञापन
thef - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के अशोक नगर कालोनी में हुई वारदात
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, छानबीन में जुटी

अभी अमरिया में चोरी की घटनाओं का खुलासा किए पुलिस को 24 घंटे का समय नहीं बता था कि चोरों ने पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में पॉश अशोक कालोनी में वारदात को अंजाम दे डाला। बंद मकान में छत की ग्रिल तोड़कर घुसे चोर सामान समेट ले गए। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के अशोक नगर कालोनी निवासी बलवीर सिंह आस्ट्रेलिया में रहते हैं। यहां पर उनके तीन मंजिला मकान में किराए के तौर पर एसबीआई कामर्शियल शाखा के प्रबंधक अजीत त्रिपाठी परिवार के साथ रहते हैं। सात नवंबर को मकान को ताला लगाकर वह परिवार के साथ लखनऊ चले गए थे। इस बीच मकान की छत पर लगा ग्रिल तोड़कर चोर प्रवेश कर गए और कमरों को खंगाल दिया। रविवार रात लखनऊ से वापस आने पर किराएदार के परिवार के सामान बिखरा देख होश उड़ गए। कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंच पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। पीड़ित द्वारा चोरी गए सामान का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। उधर, कोतवाल केशव कुमार तिवारी ने बताया कि वह घटनास्थल पर मौजूद हैं। मकान मालिक बाहर रहते हैं। किराएदार भी मकान बंद कर चले गए थे। इस बीच छत के रास्ते घुसे चोरों ने कुछ सामान समेटा है। यहां से करीब तीन -चार तोला सोने के जेवरात व अन्य सामान चोरी हुआ है। बकाया ज्वैलरी किराएदार का परिवार साथ ले गया था। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें