फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवेशकों के लाखों हड़प चली गई एक और कंपनी

विज्ञापन
विज्ञापन
निवेशकों के लाखों हड़प चली गई एक और कंपनी
विज्ञापन

आरोपियों कई दिन टरकाया, फिर रुपये वापसी से कर दिया इनकार
मामले की एसपी से की गई शिकायत, कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। निवेशकों की ओर से जमा कराए गए करीब 45 लाख रुपये हड़पकर एक और कंपनी बंद हो गई। कंपनी में निवेश करने वाले कुछ लोगों ने मामले की शिकायत एसपी से की है। इसमें आठ लोगों को नामजद करते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

तहसील सदर के नूरपुर गांव निवासी नरोत्तम, गोकिल प्रसाद, डालचंद, विपिन कुमार, कमल बाबू शर्मा समेत कई लोगों ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि नौगवां चौराहा पर एक कंपनी का बीते दिनों कार्यालय खोला गया था। बहेड़ी (बरेली) के पचपेड़ा गांव निवासी एक व्यक्ति ने खुद को इस कंपनी का एरिया मैनेजर बताते हुए उन सभी को इससे जोड़ लिया। यह कंपनी आरडी एफडी खोलने का काम करती थी। कंपनी में जुड़कर उन्होंने अपना और करीबियों का काफी रुपया इसमें जमा करा दिया। करीब 45 लाख रुपये हड़पकर कंपनी से जुड़े लोग कार्यालय बंद कर चले गए। इसको लेकर जब जानकारी की गई, तो उनको कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया है। उन्होंने आठ लोगों के खिलाफ नामजद शिकायती पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने पुलिस को मामले में जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें