फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश के कटान पर लोगों ने काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम हसनपुर मसूूरी के समीप दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर स्थित खाली पड़ी जेवीजी कॉलोनी में कुछ लोगों के गोवंश के कटान को लेकर हिंदू संगठनों एवं लोगों ने हंगामा कर थाने में पहुंचकर तहरीर दी और अधिकारियों से गोवंश का कटान करने वालों का सुराग लगाकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद लोग शांत पड़े। इसके बाद गोवंश के अवशेषों को गड्ढा खोदकर दबाया।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम हसनपुर मसूरी के समीप हाइवे पर डेढ़ दशक से खाली पड़ी जेवीजी कॉालोनी में सोमवार की सुबह राहगीरों को कॉलोनी में झाड़ियों के बीच गोवंश पडे़ दिखाई दिए। गोवंश को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। गोवंश देखकर लोग आग बबूला हो गए। कुछ लोगों ने बालाजी आश्रम के महामंडलेश्वर भैया दास जी महाराज के नेतृत्व में जमकर हंगामा काटना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस में भी हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सीओ दिलीप सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की बात पर अडे़ रहे और हंगामा करते रहे। आक्रोशित लोगों ने दिल्ली सहारनपुर हाइवे को जाम करने की चेतावनी दे दी। सीओ दिलीप सिंह ने घंटों प्रयास कर लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। सीओ ने कहा कि वह जल्द ही गोवंश का कटान करने वालों का सुराग लगवाकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराएंगे। इसके बाद लोगों ने गोवंश के अवशेषों को जमीन में गड्ढा खोदकर दबवाया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली। इस दौरान थाना प्रभारी एसपी सिंह, नूरपुर मुजविदा ग्राम प्रधान संजय, बजरंग दल के कार्यकर्ता ब्रजमोहन, हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी जगदीप ठाकुर आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें