खेकड़ा (बागपत)।
नगर में रेलवे रोड मार्ग पर प्रेमी के शादी करने से मना करने पर प्रेमिका ने जहर खाने का प्रयास किया। प्रेमी ने भीड़ के सामने प्रेमिका से जहर की पुड़िया छीनी। इसके बाद प्रेमिका को साथ लेकर चला गया।
सोमवार को सुबह करीब दस बजे क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रेमी छात्र और छात्रा रेलवे रोड से होकर जा रहे थे। रास्ते में प्रेमिका ने प्रेमी से कहा कि वह शादी करने को तैयार है। प्रेमी से लगातार बहाने बना शादी नहीं कर रहा है। प्रेमिका ने कहा कि या तो आज शादी कर ले नहीं तो वह जहर लेकर आई हूं और आज अपनी जीवन लीला खत्म कर लूंगी। प्रेमी ने कहा कि वह आज नहीं कुछ दिन बाद शादी करेगा। यह सुनकर प्रेमिका छात्रा ने जहर की पुडिया निकालकर जहर खाने का प्रयास किया तो प्रेमी ने प्रयास कर प्रेमिका के हाथ से जहर की पुडिया छीन ली। इस दौरान भीड़ एकत्र हो गई। लोगों के नसीहत देने पर प्रेमी अपनी प्रेमिका को समझा बुझा कर साथ लेकर चला गया। उक्त मामला लोगों में चर्चा का विषय बना रहा।