फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात कारणों के चलते लगी आग, दो छप्पर खाक

Fri, 09 Nov 2018 05:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जमुनिया (माधोटांडा)।
विज्ञापन
fire on house - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मशक्कत कर पाया आग पर काबू, हजारों का नुकसान
विज्ञापन

राजस्व टीम ने गांव पहुंच जुटाई जानकारी, क्षति का किया आंकलन

अज्ञात कारणों के चलते जमुनिया गांव में दो छप्परपोश मकान जल गए। शोर पर जमा हुए ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू किया, लेकिन तब तक सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची राजस्व टीम ने मौका मुआयना कर नुकसान का आंकलन करते हुए पीड़ितों को मदद का भरोसा दिलाया। काफी छानबीन के बाद भी आग लगने की वजह का कोई पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन

माधोटांडा थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव निवासी रामकृष्ण मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। शुक्रवार को वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मजदूरी पर गए हुए थे। दोपहर करीब तीन बजे अज्ञात कारणों के चलते उनके छप्परपोश आशियाने में आग लग गई। कुछ ही देर में आग भीषण हो गई और पड़ोस की निवासी रामवती के छप्पर को भी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें देख गांव में शोर मच गया। काफी लोग जमा हो गए। छप्पर के भीतर मौजूद रामवती को बाहर निकाला गया। इसके बाद ग्रामीणों ने बमुश्किल आग बुझाई। हादसे में रामवती के छप्पर में रखी चारपाई, कपड़े, बर्तन और 1700 रुपये जल गए। जबकि रामकृष्ण के छप्पर में रखी तीन चारपाई, कपड़े बर्तन, राशन समेत हजारों का सामान जल गया। इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दी गई। जिसपर हल्का लेखपाल सौरभ कुमार टीम के साथ पहुंचे और नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें