फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखे दूर हट कर छोड़ने को कहने पर मां-बेटी को पीटा, तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत/जहानाबाद।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम विसेन में पटाखे दूर हटकर छोड़ने की बात कहने पर गुस्साए युवकों ने महिला और उसकी दो बेटियों की घर में घुस कर की पिटाई कर दी। पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम विसेन निवासी महिला तसमीलन पत्नी अलीसेन ने शुक्रवार देर सायं थाना पहुंच कर एक प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया गया कि शुक्रवार शाम वह खाना बना रही थी। घर के बाहर गांव के ही अनिल और नरेश पटाखे छोड़ रहे थे। पटाखे का कचरा महिला की चावल की पतीली में जा गिरा तो महिला ने बाहर जाकर उन लोगों से थोड़ा दूर हट कर पटाखे छोड़ने को कहा। आरोप है कि इसी बात को लेकर गांव के ही बुद्धसेन पुत्र धनी व अनिल पुत्र महेंद्र ने घर में घुस कर महिला को बुरी तरह लात-घूसों से मारना पीटने शुरू कर दिया। मां को पिटता देख उसकी बड़ी बेटी गुलिस्ता, छोटी बेटी नरगिस बचाने आईं तो उन लोगों ने उनकी भी पिटाई कर दी। महिला का कहना है कि उसकी बेटी गुलिस्ता को आरोपी बुरी नियत से खींच कर ले जाने लगे तो बमुश्किल महिला ने अपनी बेटी उनसे छुड़ाई। महिला ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर जहानाबाद किरनपाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें