फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोपड़ा गैंग के फरार इनामी बदमाश का खीरी में सरेंडर

Sat, 14 Oct 2017 11:52 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत/न्यूरिया। लखपत उर्फ खोपड़ा गैंग के फरार इनामी बदमाश नफीस उर्फ गंठा को पकड़ने में आखिरकार जनपद की पुलिस नाकाम रह गई। आरोपी ने लखीमपुर खीरी के सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बीते साल सिलसिलेवार डकैती की वारदातों को अंजाम दिया गया था। डकैती लखीमपुर के शातिर बदमाश लखपत उर्फ खोपड़ा के गैंग ने डाली थीं। पुलिस ने आधा दर्जन बदमाशों को पकड़कर जेल भेज दिया था। एक बदमाश ग्राम सोठन जिला लखीमपुर खीरी निवासी नफीस उर्फ गंठा पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका। उसकी कुर्की कार्रवाई करने के बाद भी कोई दबाव पुलिस नहीं बना सकी। इसके बाद उस पर पांच हजार का इनाम घोषित कर दिया गया। खास बात रही कि फरार बदमाश नफीस की तलाश खीरी पुलिस भी कर रही थी, लेकिन वह भी उसकी गिरफ्तारी में कामयाब नहीं रही। इधर न्यूरिया, सुनगढ़ी समेत कई थानों की पुलिस भी उसकी धरपकड़ की नाकाम कोशिश करती रही। अंत में पुलिस को गच्चा देकर नफीस ने नौ अक्तूबर को लखीमपुर खीरी के सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। एसएचओ जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि इनामी बदमाश नफीस ने खीरी में अदालत में सरेंडर कर दिया है। उसको रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें