फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के मामले को पीली पर्ची देकर टरकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूरिया (पीलीभीत)। परिवारवालों के साथ सो रही 12 वर्षीय किशोरी से घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के मामले को न्यूरिया पुलिस ने टाल दिया। पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बजाए पीली पर्ची देकर घर भेज दिया गया। अब पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कहकर साख बचा रही है।
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के एक युवक ने बताया कि उसकी 12 वर्षीय बेटी गांव के सरकारी विद्यालय में कक्षा सात की छात्रा है। रविवार रात किशोरी परिवार के लोगों संग आंगन में सो रही थी। आरोप है कि देर रात गांव का एक युवक दीवार फांदकर घर में घुस आया। इसके बाद सो रही किशोरी से अश्लील हरकत करने लगा। किशोरी ने जागने के बाद शोर मचाना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर परिवारीजन जाग गए। इसके बाद आरोपी धमकी देकर भाग निकला। सोमवार सुबह थाना न्यूरिया पहुंचकर पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। इस पर कार्रवाई करने के बजाए न्यूरिया पुलिस ने बिना मौका मुआयना किए ही मामले को संदिग्ध करार देकर टालमटोल शुरू कर दी। अफसरों की डांट डपट से बचने के लिए पीली पर्ची देकर पीड़ित को घर भेज दिया। तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की जहमत नहीं उठाई गई है। जबकि पीड़ित का कहना है कि इससे पहले भी आरोपी कई किशोरियों से छेड़छाड़ कर चुका है। एसएचओ जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि पीड़ित को रिसीविंग के तौर पर पीली पर्ची दी गई है। दरोगा को गांव जाकर मामले की जांच के निर्देश दिए है। पुलिस घटना को टाल नहीं रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें