फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौरहरा में युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर जान दी ...

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की दोपहर को महादेव क्रेशर के पास सड़क किनारे गन्ने के खेत में शीशम के पेड़ से लटकता हुआ युवक का शव मिला है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर जेब की तलाशी ली, जिसमें मिले आधार कार्ड के जरिए उसकी पहचान हुई। फिर घटना की जानकारी पाकर परिवार वाले मौके पर पहुंचे, जिन्होंने बताया कि दो माह पत्नी के घर न आने से वह परेशान रहता था।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला मनिहार वार्ड निवासी राजाराम का पुत्र 20 वर्षीय छत्रपाल लोनिया ने करीब एक वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। करीब दो माह से उसकी पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, जिससे वह काफी परेशान रहता था। शुक्रवार को वह मजदूरी करने लखनऊ गया था, लेकिन वहां न जाकर छत्रपाल अपनी बहन के घर बेलरायां चला गया था, वहां से सोमवार को वह घर लौट रहा था। लेकिन घर नहीं पहुंचा। करीब दो बजे महादेव क्रेशर के पास सड़क किनारे गन्ने के खेत में लगे शीशम के पेड़ से प्लास्टिक की रस्सी में लटककर आत्महत्या कर ली। उधर से गुजर रहे विधायक के पुत्र संजीव अवस्थी ने पुलिस को सूचना दी। कफारा चौकी इंचार्ज रामसिंह ने शव को उतरवाकर तलाशी कराई, तो उसकी जेब में आधार कार्ड निकला। जिसके आधार पर पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को सूचना दी। मृतक के भाई रामपाल ने बताया कि वह छह भाई है, जिसमें छत्रपाल सबसे छोटा था। चौकी इंचार्ज कफारा रामसिंह ने बताया कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

=========================
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें