फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीएन कॉलोनी में दो पक्षों में मारपीट, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
केजीएन कॉलोनी में दो पक्षों में मारपीट, मचा हड़कंप
विज्ञापन

एक पक्ष ने जानलेवा हमला, तो दूसरे ने एससीएसटी एक्ट के तहत दी तहरीर
सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी ने जुटाई जानकारी, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। केजीएन कॉलोनी में पुराने विवाद को लेकर सोमवार रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष ने असलहों के बल पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया। वहीं, दूसरे पक्ष ने मारपीट और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

केजीएन फेस टू कॉलोनी के पीछे की तरफ कुछ व्यक्ति प्लाटिंग कर रहे हैं। उनसे सीमांकन कराने को लेकर विवाद चल रहा है। केजीएन कॉलोनी के चौकीदार मोहल्ला बाग गुलशेर खां निवासी शंकर बाल्मीकि ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कि सोमवार रात को उक्त लोगों के प्लाट पर कुछ काम चल रहा था। इसको लेकर ट्रैक्टर ट्रॉली से सामान लाया जा रहा था। कई बार मना करने के बाद भी ट्रैक्टर ट्रॉली को केजीएन कॉलोनी के रास्ते आरोपी निकालते रहे। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने चौकीदार की पिटाई कर दी। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया गया। इसकी सूचना मिलने पर आसपास के कई लोग जमा हो गए, जिसपर आरोपी धमकी देकर भाग गए। उधर, दूसरे पक्ष से जहानाबाद के पंडरी गांव निवासी वसी अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में केजीएन फेस टू के कॉलोनाइजर और उनके साथियों पर तमंचा, तलवार लेकर जानलेवा हमला कर मारपीट का आरोप लगाया। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि दोनों पक्षों से मिली तहरीर की जांच कराई जा रही है। कोतवाल से जानकारी मिली है कि मारपीट और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाने वाले युवक के कोई चोट तहरीर देते समय नहीं थी। मामला एससीएसटी एक्ट से जुड़ा है, इसलिए खुद जांच कर रहा हूं। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें