फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी एजाज के समर्थकों पर आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट

विज्ञापन
samajwadi party
विज्ञापन
बिना अनुमति कस्बे में बाइक रैली निकाल चुनाव प्रचार करने पर कसा शिकंजा
विज्ञापन

उड़न दस्ता प्रभारी से मिली तहरीर पर जहानाबाद थाना पुलिस ने की कार्रवाई

पीलीभीत। बिना अनुमति बाइक रैली निकालकर चुनाव प्रचार करने पर जहानाबाद के सपा प्रत्याशी एजाज अहमद के समर्थकों पर कानूनी शिकंजा कसा गया है। थाना पुलिस ने उड़न दस्ता प्रभारी से मिली तहरीर पर दो दर्जन अज्ञात समर्थकों पर आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव के दौरान जहानाबाद के सचल दल प्रभारी बनाए गए पशु चिकित्साधिकारी सौरभ बाजपेई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार की रात कस्बा जहानाबाद में सपा से नगर पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी एजाज अहमद के समर्थक बाइकों पर सवार होकर रैली निकाल रहे थे। इस दौरान प्रत्याशी का चुनाव प्रसार किया जा रहा था। इसकी सूचना मिलने पर टीम ने छापामारी की और एक बाइक सवार को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कस्बे में निकाली जा रही बाइक रैली की कोई अनुमति नहीं होने के कारण सीधे तौर पर आचार संहिता का उल्लंघन पाया गया। इसमें तहरीर देकर पुलिस से कानूनी कार्रवाई कराई गई है। एसएचओ जहानाबाद किरनपाल सिंह ने बताया कि सपा प्रत्याशी के 20 से 25 समर्थकों पर बिना अनुमति बाइक रैली निकालकर चुनाव प्रसार करने पर आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसके अलावा मौके से पकड़ी गई बाइक का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें