फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चोरी के इंजन सहित दो पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला/पीलीभीत। क्षेत्र में खेतों से इंजन चुराने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों की निशानदेही पर पुलिस ने चुराया गया इंजन व पंखा बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बानगंज निवासी माखनलाल ने 28 जुलाई को खेत पर सिंचाई की थी। शाम हो जाने पर वह अपना इंजन और पंखा खेत पर ही छोड़ आया था। दूसरे दिन सुबह जब खेत पर पहुंचा तो पंखा और इंजन गायब था। उन्होंने घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सुरागकसी की। मंगलवार को सुबह मुखबिर की सूचना पर जरा चौकी इंचार्ज सुरेंद्र पाल सिंह ने कांस्टेबिल महेंद्र सिंह, अनोखेलाल, भुवनेश कुमार, देवेंद्र कुमार व विकुल कुमार की मदद से सकरिया के निकट तीन युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में तीनों ने इंजन चोरी करना स्वीकार कर लिया। इससे पूर्व में बकरी चोरी की घटना भी तीनों ने स्वीकार की। पुलिस ने तीनों की निशानदेही पर चुराया गया इंजन और पंखा बरामद कर लिया। थाना प्रभारी नरेंद्र पाल सिंह ने बताया दबिश की समय तीनों एक खेत से इंजन चुराने की फिराक में थे। मौके पर पकड़े जाने केे बाद तीनों से इंजन पंखा बरामद हुआ है। तीनों का चालान कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें