फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने 128 पर की मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। विभिन्न मुकदमों में नामजद 128 अरोपियों पर पुलिस अधीक्षक ने मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। इसमें सर्वाधिक 24-24 आरोपी बीसलपुर व दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के हैं।
विज्ञापन

आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को भविष्य में अपराध से रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने सभी थानों में दर्ज आरोपियों की सूची तलब की थी। एसपी ने इसमें से 128 आरोपियों की सूची तैयार कर 110जी सीआरपीसी (मिनी गुंडा एक्ट) के तहत कार्रवाई की है। कार्रवाई होने पर इन सूचीबद्ध आरोपियों को अपनी जमानत कराकर भविष्य में कोई आपराधिक गतिविधि न करने का ऐलान करना होगा और यदि ऐसा होता है तो जमानत निरस्त कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। एसपी द्वारा की गई कार्रवाई में सर्वाधिक 24-24 आरोपी बीसलपुर और दियोरिया कोतवाली के हैं जबकि सबसे कम 5-5 गजरौला और जहानाबाद के हैं।
विज्ञापन


गुुंडा एक्ट की थाना वार संख्या
थाना संख्या
गजरौला 05
सदर कोतवाली 09
सुनगढ़ी 08
अमरिया 08
जहानाबाद 05
बिलसंडा 15
बरखेड़ा 10
माधोटांडा 10
बीसलपुर 24
दियोरिया 24
कुल 128
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें