फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दो डीजल चोर पकड़े, मौका पाकर एक भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर (पीलीभीत)। कोतवाली पुलिस ने स्टैंड चौराहे के निकट एक डंपर से डीजल चुराते हुए दो युवकों को रंगेहाथों दबोच लिया। जबकि एक युवक अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से डीजल केन बरामद की हैं।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक रामवीर ने बताया कि बुधवाररात लगभग 11 बजे वह गश्त करते हुए बारह पत्थर से ईदगाह चौराहे की ओर जा रहे थे। रास्ते में बस स्टैंड चौराहे के पास सड़क किनारे खड़े एक डंपर से तीन युवक डीजल चुरा रहे थे। डंपर चालक जिला लखीमपुर के थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव रोशननगर निवासी शिशुपाल पड़ोस में स्थित होटल में खाना खाने गया था। पुलिस ने डीजल चुरा रहे दोनों युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों से पूछताछ करनी शुरू की, लेकिन इसी बीच एक युवक अंधेेरे का लाभ उठाकर भाग गया। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी दीपक उर्फ विकास निवासी जिला हरदोई, थाना शाहबाद क्षेत्र के नगला कल्लू गांव का निवासी है। उसने अपने साथी का नाम अतुल कुमार निवासी शाहजहांपुर बताया है। पुलिस ने उनके कब्जे से डीजल निकालने का पाइप, 50-50 लीटर डीजल भरी दो केन व एक कार बरामद की है। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कार सहित सभी सामान सीज कर पकड़े गए अतुल का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें