फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार दबंगों ने पुलिस पर की फायरिंग,एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
करेली/बीसलपुर (पीलीभीत)। करेली-निगोही रोड पर कैमुआ पुल के पास कार सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया। फायरिंग की गई। पुलिस ने मौके से एक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन भागने में सफल रहे। पकड़े गए युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम करेली चौकी पुलिस ने कैमुआपुल के पास निगोही की ओर से आ रही कार को रुकने का इशारा किया। पुलिस के इशारा करने पर कार सवार युवकों ने स्पीड और बढ़ा दी। इस पर पुलिस ने कार का पीछा करना शुरू कर दिया। आरोप है कि पुलिस के पीछा करने पर कार सवारों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसकी सूचना देकर अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाकर घेराबंदी की गई। जिसके बाद कार से तीन युवक भाग निकले। कार चालक निगोही (शाहजहांपुर) के ग्राम चांदपुर निवासी सरफू को धर दबोचा। पूछताछ में मामला पशु तस्करी का निकला। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने 12 बोर का एक तमंचा, एक कारतूस बरामद किया है। करेली चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि कार सवार ने पशु तस्करी में शामिल होने की बात कबूल की है। पुलिस के रोकने पर वह डर गए थे। इसी में कार भगा दी। मंगलवार को आरोपी सरफू को मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है। इसके अलावा तीन अज्ञात भी मुकदमें में शामिल किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें