खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के ग्राम फखरपुर में नाली से कूड़ा निकालने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक वृद्ध घायल हो गया। घायल ने पड़ोसी हमलावर के खिलाफ खेकड़ा थाने में तहरीर दी।
गांव फखरपुर में मंगलवार सुबह ग्रामीण रणधीर नाली से कूड़ा निकालकर मार्ग पर इकट्ठा कर रहा था। इसका पड़ोसी व्यक्ति ने विरोध किया और दोनो पक्षों के बीच हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। पड़ोसी तीन लोगों ने रणधीर को लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने वृद्ध को हमलावरों से बचाया। बाद में परिजन भी पहुंच गए। हमलावर मौका पाकर वहा से फरार हो गए। घायल को लेकर परिजन खेकड़ा थाने पर पहुंचे। पुलिस ने घायल का सीएचसी ले जाकर उपचार कराया। उधर, फखरपुर में ही आपसी कहासुनी को लेकर पड़ोसी युवक ने अस्सी वर्षीय वृद्धा करतारी को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल वृद्धा ने खेकड़ा थाने पर पहुंच हमलावर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिये तहरीर दी। पुलिस ने वृद्धा का सीएचसी पर उपचार कराकर मामले की जांच शुरू कर दी।