फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान ने रिपोर्ट लिखाने से कर दिया इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। हिम्मतपुर सूजती गांव में पूर्व प्रधान किरत पाल के मकान पर फायरिंग के मामले में पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने से इंकार कर दिया है। एसपी ने फोन पर पूर्व प्रधान से बात की।
विज्ञापन

रविवार की रात में बाइक सवार तीन बदमाशों ने हिम्मतपुर सूजती गांव में पूर्व प्रधान किरत पाल के मकान पर फायरिंग की । गोली लगने से पूर्व प्रधान बाल-बाल बचे थे। इस मामले में पूर्व प्रधान ने रिपोर्ट दर्ज कराने से इंकार कर दिया है। दोघट एसओ चितवन कुमार गांव में पहुंचे और पूर्व प्रधान से घटना की जानकारी ली। एसपी से फोन पर पूर्व प्रधान की बात कराई। पूर्व प्रधान ने एसपी को मामले में कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। गांव स्तर पर ही मामले को निपटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में एसओ चितवन कुमार ने बताया कि पूर्व प्रधान ने कार्रवाई करने से इंकार कर दिया है। पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें