फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार शिक्षक घायल, दिल्ली भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

चांदीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम मंसूरपुर निवासी बाइक सवार शिक्षक किसी वाहन की टक्कर लगने पर घायल हो गए। चांदीनगर क्षेत्र के ग्राम मंसूरपुर निवासी सचिन नगर के एक स्कूल में शिक्षक हैं। बुधवार की शाम करीब सात बजे वह बाइक पर सवार होकर वाया बड़ागांव मार्ग से होकर घर लौट रहे थे। जब वह बड़ागांव मार्ग पर नहर के समीप पहुंचे, तभी किसी वाहन की टक्कर लगने पर वह घायल हो गए। कुछ लोगों ने घायल को खेकड़ा सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने घायल को दिल्ली अस्पताल में भर्ती कराकर परिजनों को सूचना दी।
खेकड़ा क्षेत्र में बड़ागांव मार्ग पर बाइक फिसलने से खासपुर निवासी व्यक्ति घायल हो गया। बुधवार सुबह खासपुर निवासी जगमाल बाइक पर बड़ागांव मार्ग से खेकड़ा आ रहा था। जब वह एक ईंट भट्ठे के पास पहुंचा तो अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इससे जगमाल घायल हो गया। कुछ लोगों ने जगमाल को सीएचसी में भर्ती कराया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गुफा मंदिर के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें जमीरा पुत्र चंदू और मेहरून पत्नी सलीम निवासी इदरीशपुर घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार को लेकर भाग गया। राहगीरों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें