फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
करेली (पीलीभीत)।
विज्ञापन

घर पर सो रही महिला से गांव के एक दबंग ने कमरे में आकर छेड़छाड़ की। तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने की कोशिश की गई। महिला के शोर मचाने के बाद गांव वालों के एकत्र होने पर आरोपी धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बिलसंडा थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसके पति मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। तीन अक्तूबर की रात वह घर पर अकेली थी। देर रात गांव का संतराम मकान में घुस आया। महिला के कमरे में आकर उसको दबोच छेड़छाड़ शुरू कर दी। तमंचे के बल पर डरा-धमकाकर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने शोर मचाकर आसपास के ग्रामीणों को जमा किया। आरोपी का पीछा कर गांव के लोगों ने पकड़ लिया, लेकिन वह धक्का-मुक्की कर भागने में कामयाब रहा। दूसरे दिन परिवार वालों के साथ थाना पहुंचकर महिला ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। खुद की जान को खतरा जताते हुए आरोपी पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। एसओ बिलसंडा सीपी शुक्ला ने बताया कि आरोपी संतराम के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश करने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें