फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर विवाहिता को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दहेज में पांच लाख रुपये और जेवरात की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। परिजनों ने सुलह का प्रयास किया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। आरोपी उल्टा धमकाने लगे। तहरीर मिलने पर अब सुनगढ़ी पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के मैत्रीबाग कॉलोनी निवासी रंजीत कौर पुत्री राजेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी शादी 19 अप्रैल 2017 को मझोला निवासी जसप्रीत सिंह से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले उसको कम दहेज लाने की बात पर प्रताड़ित करने लगे। पांच लाख रुपये और जेवरात की मांग की गई। इसको पूरा करने में असमर्थता जताने पर प्रताड़ित किया। इसके बाद मारपीट कर 18 मार्च 2019 को घर से निकाल दिया। पीड़िता अपने मायके आकर रहने लगी। ससुरालियों को समझाने की परिजनों ने काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानें। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि पति जसप्रीत सिंह, ससुर इकबाल सिंह, देवर इंद्रजीत सिंह और सास बलजीत कौर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें