फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केमिकल खरीदने के नाम पर कंपन से 10.35 लाख रुपये ठग ले गए शातिर

Sun, 14 Jul 2019 02:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुलैहड़ (ऊना)
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

प्रदेश के ऊना जिले के उपमंडल हरोली के तहत गोंदपुर जयचंद की साबुन फैक्टरी में सामान भेजने के नाम पर शातिरों ने कंपनी को लाखों रुपये का चूना लगा लिया। कंपनी के मैनेजर ने मामले की शिकायत पुलिस थाना हरोली में दर्ज करवाई है। पुलिस ने कंपनी के मैनेजर की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


इस संबंध मेंमौडल्स कोस्टमैटिक के मैनेजर कमल देव शर्मा ने पुलिस थाना हरोली में शिकायत दर्ज करवाई है। गोंदपुर जयचंद में उनकी कंपनी मौडल्स कोस्टमैटिक में न्यूडल सॉप बनाया जाता है। इसके लिए कास्टिक सोडा खरीद की जरूरत पड़ती है।

उन्होंने बताया कि कास्टिक सोडा खरीद के लिए उनकी कंपनी ने विक्रम तोपारिया कंपनी से संपर्क किया। कंपनी ने कोलकाता से सोडा भेजने के लिए 10 लाख, 35 हजार, 750 रुपये मांगे। उन्होंने कंपनी के बताए खाते में आरटीजीएस कर 10,35,750 रुपये की राशि भेज दी। 
विज्ञापन


शिकायत कर्ता ने बताया कि अगले दिन जब विक्रम तोपारिया कंपनी के फोन पर कैमिकल पहुंचने के बारे में संपर्क किया तो फोन नंबर बंद आया। इसके बाद मौडल्स कोस्टमैटिक कंपनी मामले की जांच की तो विक्रम तोपारिया द्वारा बताई अपनी कंपनी ऊषा कैमिकल की मालिक भावना सिंह निकली। ऊषा कैमिकल की हेड भावना सिंह ने खाता नंबर उनकी कंपनी का नहीं होने की जानकारी दी।

कंपनी के मैनेजर का आरोप है कि विक्रम तोपारिया ने उनकी कंपनी को गलत सूचना देकर कंपनी का पैसा अपने खाते में डलवा लिया है। डीएसपी हरोली धनराज सिंह का कहना है कि पुलिस ने कंपनी के मैनेजर की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें