फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर गर्भवती को जलाकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की जलकर मौत होने के मामले में अब ससुरालियों पर कानूनी कार्रवाई की है। विवाहिता के पिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर जलाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। इसके आधार पर पति समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के मिघाई गांव निवासी सुरेशपाल पुत्र सेवाराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी बेटी पिंकी की शादी 2015 में कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहम्मद वासिल निवासी सुनील से हुई थी। कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले दहेज में दुकान खोलने के लिए दो लाख रुपये और बाइक की मांग करने लगे। काफी विवाद के बाद ससुरालियों को 70 हजार रुपये दे दिए गए। इसके बाद भी ससुराल वाले नहीं माने। विवाहिता को बकाया की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता रहा। एक माह पूर्व मारपीट कर पिंकी को मायके छोड़ गए। इसके बाद बातचीत कर पिंकी को वापस ले गए और दोबारा मारपीट की। आरोप है कि उसको केरोसिन छिड़ककर जला दिया। उसकी बरेली में इलाज के दौरान सात जुलाई को मौत हो गई। बरेली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। विवाहिता उस समय सात माह की गर्भवती थी। उसके साथ गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति सुनील, उसके भाई राजीव, ननद गोमती, नंदोई रामकिशोर, भूरा और सूरज के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बच्चे की गर्भ में मौत होने पर हत्या की धाराएं भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद तरमीम की जाएंगी।

विवाहिता को गर्म चिमटे से दागकर दी यातनाएं
पीलीभीत। जहानाबाद थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी शादी 31 मार्च 2018 को हाफिजगंज बरेली के गांव बीजामऊ निवासी दिनेश कुमार से हुई थी। शादी के बाद ससुराल वाले दहेज में सोने की चेन, एलसीडी और 15 हजार रुपये की मांग करने लगे। इसकी शिकायत करने पर एकराय होकर ससुरालियों ने पिटाई की। आरोप है कि गर्म चिमटे से दागकर यातनाएं दी गईं। पीड़ित का बरेली के अस्पताल में इलाज चला और फिर वह मायके वालों संग घर आ गई। जहानाबाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति दिनेश, जेठ सुरेश, जेठानी रामबेटी, सास सुशीला देवी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


नहीं मिले सात लाख तो विवाहिता को किया प्रताड़ित
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के ग्राम परेई निवासी मनोरमा देवी ने बताया कि उनकी शादी चार दिसंबर 2015 को बदायूं के कुंवर गांव निवासी सचिन शर्मा से हुई थी। सात लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले मारपीट करने लगे। आरोप है कि सही से न तो खाना दिया गया न ही बीमारी पर इलाज कराया। दस दिन पूर्व किसी तरह विवाहिता खुद को बचाकर मायके आ गई और परिजन को दुखड़ा सुनाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सचिन शर्मा, ससुर केशव देव शर्मा, सास मीरा शर्मा और शैलजा शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें