फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता और ससुराल वाले भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ससुरालियों और विवाहिता के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद में गुरुवार को मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और फिर झगड़ा हो गया। विवाहिता की बहन की तहरीर पर तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

खटीमा (उत्तराखंड) निवासी एक युवती ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह कोतवाली पीलीभीत क्षेत्र में अपनी बहन के घर आई थी। बहन का पारिवारिक विवाद पति, सास, ससुर से चल रहा है। बुधवार रात वह कमरे में अपनी मां से फोन पर बात कर रही थी। बहन दोमंजिला पर कपड़े लेने गई थी। आरोप है कि इस बीच बहनोई आया और गाली गलौज करने लगा। आरोपी ने उससे छेड़छाड़ भी की। बहन बचाने आई तो सास और अन्य परिजन आ गए और मारपीट करने लगे। बचने के लिए बमुश्किल उसकी बहन सड़क पर पहुुंची। वहां पुलिस पैदल गश्त करते हुए आ रही थी। उन्हें देख अन्य आरोपी तो भाग गए लेकिन सास पकड़ी गई।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर बहन के पति, सास समेत चार लोगों पर छेड़छाड़, मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि विवाहिता की तबीयत बिगड़ने पर उसको जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद है। पहले भी मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें