फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी शादी करने के बाद बच्चों के हिस्से की जमीन बेची, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पति की मौत के बाद एक महिला ने दूसरी शादी कर ली। इसके बाद बच्चों को विरासत में मिली जमीन को भी दूसरों के हाथ बेच दिया। जानकारी पर जब विरोध किया गया तो धमकी दे दी गई। कोतवाली पुलिस ने तहरीर मिलने पर बच्चों की मां समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के दहगला गांव निवासी दीपक वर्मा, अमन वर्मा, शगुन वर्मा ने कोतवाली पुलिस को दी गई संयुक्त तहरीर में बताया कि उनके पिता की मौत हो चुकी है। पिता की मौत के बाद विरासत में उनको कुछ जमीन मिली थी। कुछ दिन बाद ही उनकी मां चंद्रकली ने दूसरी शादी कर ली और उनको छोड़कर चली गई। दूसरी शादी करने के बाद उसने पीड़ितों के हिस्से की जमीन को बेच दिया। जानकारी लगने पर जब विरोध किया गया तो धमकी दे दी गई। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर खपरैल गौटिया निवासी चंद्रकली, परमजीत सिंह, लवप्रीत सिंह, हरदेव सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल अजब सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता से जांच कराकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। जमीन से जुड़े कागजात भी निकलवाए जाएंगे, ताकि स्थिति स्पष्ट की जा सके। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें