पूरनपुर। वध के लिए क्रूरतापूर्वक पीटते हुए ले जाए जा रहे सात गोवंशीय पशुओं को पुलिस ने बरामद किया है। लेकिन आरोपी पुलिस के सामने से ही भाग गए। पुलिस ने इस मामले में गांव शेरपुरकलां निवासी लईक खां, फरहान और तीन अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
दरोगा देवेंद्र कुमार ने गोहत्या की सूचना पर गांव जटपुरा के समीप घेराबंदी की। पुलिस टीम ने पीटते ले जाए जा रहे सात गोवंशीय पशुओं को बरामद कर लिया, लेकिन पशुओं को ले जा रहे लोग भाग गए। पुलिस उन्हें नहीं पकड़ सकी। पुलिस ने शेरपुरकलां निवासी लईक खां, फरहान खां और उनके तीन साथियों के खिलाफ गोहत्या और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल केशव कुमार तिवारी ने बताया कि पशुओं को हत्या के लिए लाया जा रहा था। मौके से भागे आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।