फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दुकानों के ताले तोड़कर हजारों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरैयाकलां। चोरों ने बुधवार रात पूरनपुर-खटीमा हाईवे पर लोधीपुर चौराहा स्थित तीन दुकानों के ताले तोड़कर 22 सौ रुपये की नकदी सहित हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। इसके अलावा चार दुकानों में नकब लगाकर चोरी की कोशिश की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित दुकानदारों से पूछताछ की, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

पूरनपुर-खटीमा हाईवे के गांव लोधीपुर चौराहा के समीप कई खानपान आदि की दुकानें है। चोरों ने रात गांव तकिया दीनारपुर निवासी मायाराम की चाय की दुकान का ताला तोड़कर बाइक सौ रुपये की नगदी, दो गैस सिलिंडर, एक भट्टी, दो पीपा तेल, दो बारी मैदा, एक बोरी चीनी, इन्वर्टर का बैट्रा, दो पीतल की परात सहित हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। इसके अलावा गांव लोधीपुर निवासी बबलू खां की पंक्चर दुकान का ताला तोड़कर जनरेटर का पंद्रह हजार रुपये कीमत का अल्टीनेटर चोरी कर लिया। इसी गांव निवासी इसब्बर खां की फर्नीचर की दुकान के ताले तोड़कर दो बेड और थिनर केमिकल सहित तीन हजार रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। चोरों ने इसके अलावा चांद खां, इसहाक, मुस्ताक, माजिद खां की दुकान में नकब लगाकर चोरी की कोशिश की। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण कर दुकानदारों से पूछताछ की, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें