फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रैक्टिकल कम नंबर आने से गुस्साए छात्रों ने प्राचार्य को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर (पीलीभीत)। प्रयोगात्मक परीक्षा में कम नंबर मिलने पर गुस्साए डीएलएड छात्रों ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्रभारी प्राचार्य पीआर गुप्ता पर हमला बोल दिया। छात्रों ने पहले कार्यालय में जाकर विवाद किया और फिर प्राचार्य से मारपीट कर दी। एक शिक्षिका ने बीच बचाव कराने का प्रयास किया, तो छात्रों ने उन्हें कक्ष से बाहर निकाल दिया। अभिलेख भी फाड़ दिए। प्राचार्य ने इस मामले में अज्ञात छात्रों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। हालांकि अभी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। घटना के चलते परिसर में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

डायट के प्रभारी प्राचार्य पीआर गुप्ता ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब दो बजे डीएलएड के कुछ प्रशिक्षार्थी उनके कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने प्रयोगात्मक परीक्षा में काफी कम नंबर देने की बात कही। आरोप लगाया कि प्रभारी प्राचार्य ने दुर्भावना वश उन्हें प्रयोगात्मक परीक्षा में काफी कम नंबर दिलवाए हैं। प्राचार्य ने दी गई परीक्षा के आधार पर नंबर मिलने की बात कहते हुए समझाना चाहा, लेकिन छात्र विवाद करने लगे। दोनों पक्षों के बीच जमकर कहासुनी हुई। कुछ ही देर में मामला तूल पकड़ गया। छात्र गाली गलौज पर उतारू हो गए और मारपीट करने लगे। शोर पर सुनकर शिक्षिका सावित्री देवी ने छात्रों को शांत कराने की कोशिश की। आरोप है कि छात्रों ने शिक्षिका से भी अभद्रता कर दी। उनको पकड़कर कक्ष से बाहर कर दिया गया। इसके बाद छात्रों ने दरवाजा भीतर से बंद कर लिया और कार्यालय में उत्पात मचाते रहे। प्राचार्य से मारपीट की गई। इसके अलावा फर्नीचर भी गिरा दिया। कक्ष में रखे कुछ अभिलेख भी फाड़ दिए। करीब पौन घंटे तक हंगामा चलता रहा। बाद में स्टाफ के एकजुट होने पर सभी धमकाते हुए निकल गए। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जानकारी की। प्राचार्य ने 10 अज्ञात प्रशिक्षार्थियों के खिलाफ तहरीर दी। इसमें गाली गलोैज, मारपीट और जानलेवा हमला करने, सरकारी अभिलेख फाड़ने, सरकारी फर्नीचर क्षतिग्रस्त करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया। कोतवाली पुलिस ने प्राचार्य का सीएचसी भेजकर मेडिकल परीक्षण कराया। घटना पूरे दिन नगर में चर्चा का विषय बनी रही। उधर, आरोपी छात्र घटना के बाद से नहीं मिल रहे हैं।
डायट प्राचार्य से मारपीट करने के मामले की जानकारी हुई है। इस मामले में कोतवाल जेपी सिंह को गहनता से जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जांच में जो भी तथ्य निकलकर आएंगे, उनके आधार पर सख्त व निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रवीण मलिक, सीओ बीसलपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें