पूरनपुर। बाइकों की भिड़ंत में चीनी मिल कर्मचारी सहित दो लोग घायल हो गए। इसके अलावा अन्य हादसों में मोहल्ला बमनपुरी निवासी बाइक सवार आकाश और गांव पिपरिया दुलई निवासी राजकुमार घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। गंभीर हालत में जयपाल और विशाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाइकों की भिड़ंत की घटना शुक्रवार शाम को पूरनपुर-मैंगलगंज हाइवे पर गांव वैवाह मोड़ के समीप हुई। गांव घुंघचाई निवासी जयपाल घर से बाइक से पुवायां चीनी मिल जा रहे थे। वे चीनी मिल में क्वार्ड मेठ है। जबकि गांव कसगंजा निवासी बीस वर्षीय विशाल क्षेत्र में बाइक से बर्फ की बिक्री कर घर लौट रहे थे। आमने-सामने हुई बाइकों की भिड़ंत में दोनों लोग घायल हो गए। इसकेे अलावा मोहल्ला बमनपुरी निवासी 18 वर्षीय आकाश पुत्र रामकुमार असाम हाईवे से घर की ओर जा रहा था। रास्ते में पीछे से आए फोर व्हीलर चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। गांव पिपरिया जयभद्र निवासी राजकुमार एक अन्य बाइकों की भिड़ंत की घटना में घायल हो गया। घायलों को सीएचसी लाया गया। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।